z
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्रातंर्गत गाजीमियां बाजार में बीती मध्यरात्रि शॉट सर्किट से बस रिपेरिंग की तीन दुकानों में आग भभक गई। जिसके बाद लोगों मेें चीख पुकार मच गई और मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved