img-fluid

दीपावली की आतिशबाजी ने भोपाल की फिजा में भी घोल दिया प्रदूषण

November 06, 2021

  • सूचकांक में सामान्य दिनों के मुकाबले 66 अंकों की बढोतरी
  • पटाखों के कारण रात नौ बजे से बिगड़ी हवा की सेहत

भोपाल। दीपावली पर शहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। हालांकि इस बार शासन की सख्ती के बाद ग्रीन पटाखे ही ज्यादा चलाए गए, लेकिन फिर भी इन पटाखों से निकले धुएं ने शहर में सुबह की साफ हवा को भी प्रदूषित कर दिया। हवा में प्रदूषण की स्थिति बताने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार तड़के चार बजे से सुबह आठ बजे तक 246 तक चला गया। सामान्य तौर पर रोजाना यही वह समय होता है, जब हवा सबसे साफ होती है। दीपावली के दिन तड़के चार बजे से सुबह आठ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 180 रहा था। रात में पटाखे चलाने के कारण निकाला धुआं फैलता गया और रात 12 बजे से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक हवा में प्रदूषण की स्थिति बताने वाले सूचकांक में 66 अंकों की बढ़ोतरी हो गई। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोलार, होशंगाबाद रोड, हमीदिया रोड, भेल, कटारा हिल्स, पुराने भोपाल, एमपी नगर, गोविंदपुरा, अयोध्या नगर समेत सभी क्षेत्रों में पटाखों से निकले धुएं के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर 48 घंटे तक रहेगा।


  • 04 नवंबर 2021

    समय वायु गुणवत्ता सूचकांक

    • सुबह 08 बजे 187
    • दोपहर 12 बजे 181
    • शाम 04 बजे 181
    • शाम 06 बजे 179
    • रात 08 बजे 173
    • रात 10 बजे 161
    • रात 12 बजे 162

    05 नवंबर 2021

    • रात 02 बजे 186
    • तड़के 04 बजे 206
    • सुबह 06 बजे 232
    • सुबह 08 बजे 246

    निगमकर्मियों ने साथ में मिला दिया जहरीला कचरा
    शहर में दीपावली पर लोगों द्वारा चलाएं पटाखों का कचरा सड़कों पर जगह-जगह फैला था, जिसे शुक्रवार सुबह से सफाई करने वाले कर्मचारियों ने सामान्य कचरे के साथ मिला दिया है। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के पूर्व के आदेशों का हवाला देते हुए गाइडलाइन जारी की थी कि कचरा का कलेक्शन अलग किया जाए। शहर में इसका पालन नहीं हुआ है। कुछ ही क्षेत्रों में पटाखें चलाने के बाद निकले कचरे को अलग एकत्रित कर उठाया गया है। ज्यादातर इलाकों में कचरे को सामान्य कचरे के साथ उठाया गया है।

    Share:

  • हबीबगंज स्टेशन पर 15 को बदल जाएंगी जरूरी व्यवस्थाएं

    Sat Nov 6 , 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को करेंगे लोकार्पण स्टेशन पर यात्रियों को मिलने लगेंगी एस्केलेटर भोपाल। हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj railway station) पर 15 नवंबर को प्रवेश से लेकर कई जरूरी व्यवस्थाओं में एक दिन के लिए बदलाव हो सकते हैं। लोकार्पण के उपरांत या उसी दिन शाम से या अगले दिन यानी 16 नवंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved