
उज्जैन। ब्राह्मण समाज द्वारा आयेाजित दीपावली मिलन में वक्ताओं ने कहा कि आज आवश्यकता है कि दीपावली मिलन के कार्यक्रम आयोजित हों। नए माहौल में लोगों का मिलना जुलना बंद हो गया है। अतिथि के रूप में मौजूद अवधेश पुरी महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, सुरेंद्र चतुर्वेदी, रामेश्वर दुबे, कैलाश तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर छप्पन भोग का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त मनोज पाठक, हर्षवर्धन पाठक, रमेशशंकर रावत, हेमंत तिवारी, सुनील चौबे, अशोक तिवारी, प्रमोद शमेले, विनय कुमार शेषा, जगदीश तिवारी, राकेश तिवारी, प्रकाश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन शाश्वत मिश्रा ने किया तथा आभार अजय तिवारी ने माना। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved