
भोपाल। जुलाई में शिक्षण सत्र शुरू होता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की गाइड लाइन का पालन करने और परीक्षाएं पूरी कराने के लिए यूनिवर्सिटी (University) के चार महीने बीत गए। अब सीमित संख्या में छात्रों की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं में बैठना है तो कोरोना (Corona) का सेकंड डोज लगाना जरूरी किया गया है। डेढ़ साल से ज्यादा समय कोरोना (Corona) के बीच बीतने के बाद निजी शिक्षण संस्थाओं में इस बार भी छात्रों ने एडमिशन के लिए कुछ खास उत्साह नहीं दिखाया है। यूजी-पीजी की निजी कालेजों में सीटें खाली रहने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 30 नवम्बर तक एडमिशन के लिए गाइड लाइन (Guide Line) जारी की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved