नागदा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणाम शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा घोषित किये गए जिसमें नागदा नगर पालिका को 1 लाख से 5 लाख तक की आबादी वाले नगरों में देश में 33वां स्थान एवं प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान द्वारा बताया गया है कि नपा प्रशासक आशुतोष गोस्वामी व पूर्व मुख्य नपा अधिकारी भविष्य कुमार खोबरागड़े एव मुख्यनपा अधिकारी सी. एस. जाट के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया था और जिसके परिणामस्वरूप यह सफ़लता मिली है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका सफाई मित्रों की है जिन्होंने दिन रात एक कर नागदा को स्वच्छ बनाये रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नागदा की रेंक 71वीं थी जो कि अब सुधर कर 33वें स्थान पर आ गई है। नागदा ने पीथमपुर, खरगोन, रतलाम, छिंदवाड़ा, अमरावती जैसे शहरों को पीछे छोड़ा है। सन्दीप चौहान ने बताया कि इस बार नागरिक जागरूक रहे जिससे 25 प्रतिशत नागरिकों के घर में गीले कचरे से खाद तैयार हो रही है। स्वच्छता नोडल अधिकारी नीलेश रघुवंशी, डॉ. उपेंद्रसिंह पंवार, पवन भाटी, कुशल धौलपुरे, विनोद शिंदे, पिंटू कल्याणे, कमल मकवाना, सहित नपाकर्मियो ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
Share:Related Articles
कल कांग्रेस के अल्पसंख्यक रैली में जमकर नारेबाजी हुई
उज्जैन। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई और इसकी शुरुआत प्रियदर्शनी चौराहे से की गई। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को एक करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कल यह पदयात्रा निकली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शेख […]
कैमिकल एवं एक्सप्लोसिव से संबंधित उद्योग नियम कानून के तहत करें कार्य : कलेक्टर
उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने कैमिकल एवं एक्सप्लोसिव से संबंधित उद्योगों को नियम-कानूनों के तहत करने के निर्देश दिये हैं। दरअसल, कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन की बैठक हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद उद्योगपतियों से आग्रह किया कि कैमिकल एवं एक्सप्लोसिव से […]
22 जनवरी को दफ्तरों और थाने में होगी विशेष सफाई
उज्जैन। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई करने का आह्वान किया है, जिसके चलते उज्जैन सहित प्रदेशभर के मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चल रहा है। वहीं सभी सरकारी दफ्तरों से लेकर पुलिस थानों में भी यह अभियान चलेगा, जिसके निर्देश पुलिस मुख्यालय ने भिजवाए हैं। पिछले दिनों धार्मिक […]