
जबलपुर। थाना चरगंवा में आज सुबह राजेश पटैल उम्र 35 वर्ष निवासी भारतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह लगभग 9 बजे उसे गांव का सुरेश पटैल गांव में मिला तो उसने सुरेश पटैल को उधार दिये 4 हजार रूपये वापस मांगे इसी बात पर से सुरेश पटैल गाली गलौज करने लगा उसने गालियां देने से मना किया तो सुरेश पटैल ने प्लास्टिक की सटक से हमला कर बखोरा में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved