
इंदौर। गायब हुए घायल तेंदुए (leopard) को लेकर जू प्रबंधन और वन विभाग (Zoo Management, Forest Department) कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। इसी बीच इंदौर (Indore) पहुंचे वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) ने यह कह दिया है कि कैमरे में दिखाई दे रही तस्वीर तेंदुए (Leopard) की ही है। 11 दिसंबर को वन मंत्री इस मामले में समीक्षा करने वाले हैं।

इंदौर (Indore) पहुंचे वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) ने इंदौर मीडिया (Indore Media) से बात करते हुए कहा कि कैमरे में नजर आ रही धुंधली तस्वीर में तेंदुआ ही है। यह मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं। तेंदुआ जिस तरह से चलता है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कैमरे में दिखाई दे रहा यह जानवर तेंदुआ ही है। वन मंत्री शाह ने वन विभाग के अधिकारियों और चिड़ियाघर () के प्रभारी डॉ उत्तम यादव से मामले की पूरी जानकारी ली। मंत्री शाह ने पहली प्राथमिकता तेंदुए को ढूंढने की कही। उन्होंने कहा कि सावधानी के लिए फिलहाल जू को बंद किया गया है। मामले में गलती किसकी रही इसकी भी जांच की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved