img-fluid

नेपाली ने युवक की जांघ में घोंप दिया चाकू

December 12, 2021

जबलपुर। रांझी थानातंर्गत दो बदमाशों ने युवकों से शराब के लिये रुपयों की मांग करते हुए चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल राम सेन उम्र 29 वर्ष निवासी मनमोहननगर ने बताया बीती देरशाम वह अपने मित्र महेश चक्रवर्ती के साथ सिविल लाईन से काम करके अपनी मोटर सायकल से वापस अपने घर जा रहा था। झंडा चौक शर्मा आटा चक्की के पास अतुल नेपाली और संजू ठाकुर खड़े थे, जिन्होनें हमे रास्तें में रोका और शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगे।


  • उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना किया तो अतुल नेपाली ने चाकू जैसी चीज से हमला कर वायें पैर की जंाघ में चोट पहुॅचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देेते हुये भाग गये। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

    Share:

  • 1.60 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Sun Dec 12 , 2021
    कटंगी के ग्राम मुरई में क्राईम ब्रांच की कार्रवाई जबलपुर। शहर से लेकर गांव तक अब स्मैक की तस्करी जोरों पर है। बीती देरशाम क्राईम ब्रांच की टीम ने कटंगी के मुरई ग्राम में दबिश देकर एक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक कीमती एक लाख 60 हजार रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved