
जबलपुर। थाना प्रभारी बेलबाग एस.एल. वर्मा ने बताया कि रात लगभग 1-30 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बेलबाग तिराहा के पास गोलू उर्फ विपिन छपेल एक थैली में सुअरमार बम रखे कोई घटना करने की फिराक में है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर बेलबाग तिराहा में गोलू उर्फ विपिन छपेल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली के अंदर 9 सुअरमार बम रखे मिला। आरोपी विपिन उर्फ गोलू छपेल पकडऩे में प्रधान आरक्षक मन्नू सिंह, प्रधान आरक्षक रामसुजान शुक्ला, आरक्षक राजेश मातरे, योगेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved