img-fluid

Coivd-19: केंद्र द्वारा डिस्चार्ज नीति में बदलाव, इन मरीजों को अस्पताल से मिलेगी जल्दी छुट्टी

January 12, 2022

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (central government) ने पीएम मोदी (PM Modi) की कोरोना वायरस (corona virus) मामले को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद डिस्चार्ज नीति में बदलाव किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central government) ने कोरोना वायरस के मामलों को हल्के और मध्यम में कैटेगिरी रखा है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को इन कैटेगिरी के बारे में बताते हुए कहा कि मध्यम मामलों के लिए, यदि लक्षणों का समाधान होता है और रोगी का ऑक्सीजन लेवल तीन दिनों तक 93 प्रतिशत से अधिक पाया जाता है वो भी बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के तो उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।


वहीं, हल्के लक्षणों वाले मरीजों को उनकी टेस्टिंग से सात दिनों बात हालत स्थित रहता है तो उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उसके लिए डिस्चार्ज से पहले दोबारा टेस्टिंग की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (maharashtra, west bengal, delhi) और उत्तर प्रदेश हाई पॉजिटिविटी रेट के साथ चिंता के रूप में उभर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में 22.39 प्रतिशत की पॉजिटिविटि रेट है, पश्चिम बंगाल में 32.18 प्रतिशत, दिल्ली में 23.1 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 4.47 प्रतिशत है।

Share:

  • दिग्विजय सिंह ने कहा, हिंदुत्व शब्द से हिन्दुओं का कोई लेना देना नहीं

    Wed Jan 12 , 2022
    भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने हिन्दुत्व शब्द पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दुओं का इस शब्द से कोई लेना-देना नहीं है। यह यह शब्द रावरकर जी ने अपने इस्तेमाल के लिए गढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू एवं भगवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved