विस्तारक बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
भोपाल। चुनाव के समय हो नहीं अपितु हर समय भाजपा कार्यकर्ता आमजनता के बीच रहें। उनकी समस्याओं को समझें, उनके निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाएं, जनता के दु:ख, दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहें। सभी जाति, समाज के लोगों को हमें भारतीय जनता पार्टी को मुख्य धारा से जोडऩा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खिलचीपुर विधानसभा के छापीहेड़ा मंडल के ग्राम पीपल्याकलां बूथ क्रं.195 में कार्यकर्ताओं से कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले और उन्हें यह ज्ञात हो कि यह लाभ उन्हें भाजपा सरकारों की रीति-नीति से मिला है। कार्यकर्ता यह देखें कि हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा है या नहीं। कोई हितग्राही इससे वंचित तो नहीं है। हमें देखना होगा कि प्रधानमंत्री योजना के मकान, गरीबों को राशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिला या नहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हितग्राहियों से सतत संपर्क रखें और उनके साथ बैठकें करते रहें।
Share:
विस्तारक अभियान के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ व पन्ना समितियां पार्टी की असल पूंजी है। इन्हीं समितियों के दम पर हम शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित कराएंगे, आपदा के समय पीडि़तों की सेवा करेंगे तथा चुनावों में प्रत्येक बूथ पर कमल […]
कांग्रेस का आरोप राज्यपाल को नहीं है अध्यादेश लाने का अधिकार भोपाल। प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर विवादों में पड़ गई है। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए कहा है कि राज्यपाल को परिसीमन निरस्त कर संवैधानिक नियमों को दरकिनार कर अध्यादेश लाने का अधिकार […]
पूर्व मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी कर कहा… सरकार के कुप्रबंधन से लोग कैसे मरे सभी ने देखा भोपाल। प्रदेश में जारी उपचुनाव के बीच भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। खरगोन जिले के बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा का दाम थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें […]
उपचुनाव का रंग: दल बदल लिया पर जुबान से नहीं उतरी पुरानी पार्टी भोपाल। मप्र में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार थम गया है। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान अजब-गजब नजारे देखने को मिले। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता प्रचार के दौरान कई बार यह भूल गए कि वे किसके लिए […]