img-fluid

मैजिक वाहन की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत

February 11, 2022

आगरमालवा। जिले में शुक्रवार को एक बाइक सवार दूध विक्रेता (milk seller) को मैजिक वाहन (magic vehicle) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूध विक्रेता की मौत हो गई, वही उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल (district hospital) में किया जा रहा है।



जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खीमाखेड़ी निवासी भगवान सिंह (25) पुत्र रामचन्द्र गुर्जर अपने साथी अम्बाराम (24) पुत्र शंकरलाल गुर्जर के साथ बाइक से तनोड़िया आ रहे थे, तभी एक मैजिक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। भगवान सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिये उज्जैन ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। एजेंसी

Share:

  • शिक्षक ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज

    Fri Feb 11 , 2022
    आगरमालवा। आगरमालवा जिले में गुरू-शिष्य (Guru-disciple in Agarmalwa district) के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा से बुरी नीयत से छेड़छाड़  (malicious intent) की। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम बड़ागांव में स्थित शान्ति विद्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved