img-fluid

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत बढ़ी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

March 21, 2022


नई दिल्ली। होली के त्योहार पर जोरदार उछाल के बाद अब सोने के भाव में नरमी आई है। हालांकि, चांदी की कीमत में अभी भी तेजी जारी है। इस बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड का दाम एक बार फिर बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए इसे ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.15 फीसदी टूटकर 51,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी के दाम में आज 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

एमसीएक्स पर चांदी का भाव सोमवार को उछलकर 68,019 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि बीते माह चांदी ने 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।


  • आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की चर्चाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है।

    देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

    Share:

  • Dron इस्तेमाल में मप्र बनेगा नंबर वन

    Mon Mar 21 , 2022
    मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में किया प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का शुभारंभ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मप्र बनाने के लिए सरकार सभी दिशाओं में काम कर रही है। इस दिशा में प्रदेश में ड्रोन तकनीक को भी प्रमुखता से अपनाया गया है। हम मप्र को ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved