img-fluid

भोपाल में दो साल में दौडऩे लगेगी Metro Train

March 29, 2022

  • अप्रैल में 2500 करोड़ के टेंडर जारी कर लाएंगे काम में तेजी, मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट में लाइन बढ़ाने की कवायद

भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम अब तेजी से चल रहा है। मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट अब सुभाष ब्रिज से आगे पुल बोगदा की ओर बढ़ गया है। यहां छह नए पिलर खड़े कर दिए गए हैं। ब्रिज के बाद कुछ स्लम बाधक बन रही थी, उनके बीच रास्ता निकाला गया है। इसके लिए सुभाष नगर ब्रिज के सामने डिपो के लिए 33 केवी बिजली सब स्टेशन हटाने की कवायद भी शुरू की है। इसमे करीब साढ़े छह करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इधर कुछ अन्य कार्यों के लिए भी अप्रैल माह में टेंडर जारी करने की तैयारी है। गौरतलब है कि सुभाष ब्रिज के आगे आजाद नगर का स्लम बाधक बना हुआ है। हालाकि जिला प्रशासन के बीच बचाव के बाद यहां रास्ता मिला है। मेट्रो रेल की लाइन करोद तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सर्वे करवा लिया है। यहां अंडरग्राउंड लाइन भी निकलेगी।


भारत के सबसे सुंदर महिला राजनेता
राजधानी में मेट्रो परियोजना का काम सन 2018 में शुरू किया गया लेकिन अब तक इस प्रोजेक्ट का बहुत कम काम ही हो पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आगामी दो महीने अहम होंगे। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अप्रैल माह में 2500 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। अभी भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत एम्स से सुभाष नगर तक आठ किलोमीटर में पिलर व रेलवे लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके बाद सुभाष नगर से करोंद चौराहा तक करीब सात किलोमीटर की अंडर ग्राउंड लाइन डाली जाएगी। दूसरे चरण में रत्नागिरी चौराहा से भदभदा तक करीब 12 किलोमीटर का रूट बनाने का काम होगा। प्रोजेक्ट के तहत दोनों रूटों पर सन 2024 में मेट्रो संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो का संचालन तय समय पर शुरू कर दिया जाएगा।

Share:

  • राशन की गड़बड़ी रोकने के लिए दो बार होगा सत्यापन

    Tue Mar 29 , 2022
    भोपाल। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से अधिक व्यक्ति यों को दिए जा रहे राशन में गड़बड़ी को रोकने के लिए अब दो बार सत्यापन होगा। प्वाइंट आफ सेल्स मशीन (पीओएस) के माध्यम से यह सत्यापन अंगूठा लगाकर किया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved