- कल रात तक 1 लाख 5 हजार झंडे ले जा चुके थे लोग, आज 10 हजार झंडे और वितरण करने की उम्मीद
इंदौर। कोरोना की त्रासदी झेलने के बाद कल हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था पुरुषार्थ द्वारा पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए जा रहे हंै। घर-घर भगवा, हर घर भगवा अभियान के तहत कल रात तक 1 लाख से ज्यादा झंडे लगाए जा चुके थे। आज भी 10 हजार से ज्यादा झंडे लगाए जाने की संभावना है। जिन घरों में झंडे वितरित किए गए हैं, वहां से कल उगते सूर्य को एकसाथ अघ्र्य दिया जाएगा।
यह पहली ही बार है जब इतने बड़े स्तर पर शहर में भगवा झंडे लगाए गए है। हालांकि कई हिन्दू संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्र में भगवा झंडे लगा रहे हैं, लेकिन संस्था द्वारा शहर के हर इलाके में भगवा झंडे लगाए गए हैं। संस्था के नानूराम कुमावत ने बताया कि इस आयोजन में समाज के हर व्यक्ति को सहभागी बनाने के लिए एक निर्धारित शुल्क भी लिया गया है और उसके बदले में उसे भगवा झंडा प्रदान किया गया है। पिछले 15 दिनों से यह अभियान चल रहा है और कल रात तक 1 लाख 10 हजार झंडे संस्था के कार्यालय से वितरित किए जा चुके थे। आज 10 हजार से अधिक झंडे और वितरित होने की उम्मीद है। हालात यह है कि संस्था द्वारा कल रातभर झंडे सिलवाए गए। आयोजन की भव्यता को देखते हुए इसे वल्र्ड रिकार्ड बुक में शामिल किए जाने की चर्चा भी चल रही है।
खजराना मंदिर पर होगा गुड़-धनिया वितरण का कार्यक्रम
इंदौर। कांग्रेस भी विभिन्न स्थानों पर कल लोगों को हिन्दू नववर्ष की शुभकामना देगी। पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल और उनके समर्थकों द्वारा कल सुबह साढ़े 8 बजे खजराना गणेश मंदिर पर आरती की जाएगी और नववर्ष में देश की खुशहाली तथा विकास की कामना की जाएगी। इसके बाद आमजनों को गुड़-धनिया बांटकर नए साल की शुभकामना दी जाएगी। इस दौरान गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि शहर कांगे्रस द्वारा भी विभिन्न चौराहों पर गुड़-धनिया वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।
संभाजी महाराज की वीरगाथा सुनाएंगे
इन्दौर। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरगाथा का आयोजन कल शाम 6 बजे माई मंगेशकर सभागृह में आयोजित किया गया है, जिसमें आरएसएस के कई बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर के कई सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यवक्ता भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर, मालवा प्रांत के संघचालक प्रकाश शास्त्री, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की शोभा पेठणकर आदि मौजूद रहेंगे।