
उज्जैन। कल रात 10 बजे संत नगर में रहने वाला युवक घरेलू विवाद होने के बाद क्षेत्र में स्थित कुए की जाली हटाकर उसमें कूद गया। कुए में पानी अधिक होने से उसकी मौत हो गई। रात में ही कुए में उसकी खोजबीन शुरू की गई और आज सुबह शव बरामद हो पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि कल रात 10 बजे सूचना मिली थी कि संत नगर के जाली वाले कुए में एक युवक ने छलांग लगा दी है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वहाँ लोगों की भीड़ लगी हुई थी और युवक के परिजन भी वहाँ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि युवक का नाम ऋषिराज पिता गौरीशंकर बैंडवाल उम्र 25 साल निवासी बागपुरा है। वह पुताई का काम करता है और उसके पिता प्लंबर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved