
भोपाल। पुराना अन्ना नगर में रहने वाली युवती का प्रेम-प्रसंग अपने ही भाई के दोस्त से हो गया। रिश्ता जब आगे बढ़ा तो युवक ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने जब पुलिस को रिपोर्ट करने की धमकी दी तो युवक ने युवती की मांग भर दी। इसके बाद दो साल तक उसने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले साल युवती ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। तब युवती ने वैधानिक रूप से शादी करने के लिए दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने फरियादिया के पास आना जाना भी छोड़ दिया। परेशान युवती ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved