img-fluid

भीषण गर्मी के कारण उज्जैन में स्कूलों का समय बदला

April 06, 2022

उज्जैन।प्रदेशभर सहित उज्जैन (Ujjain) में भी पारा करीब 40 डिसे पर लगातार बनने रहने तथा लू चलने के कारण कलेक्टर ने जिले में सरकारी/प्रायवेट स्कूलों का समय बदल (Change of timing of government/private schools) दिया है। गुरुवार से सभी स्कूल प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाडिय़ों का समय प्रात: साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक रहेगा। सरकारी स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षाएं भी इसी दौरान होंगी। परीक्षाओं के समय परिवर्तन को लेकर संबंधित प्राचार्य विद्यार्थियों को सूचना देंगे।



जिला शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार को बताया कि समय परिवर्तन करने की अनुशंसा का पत्र कलेक्टर को भेजा दिया था। ज्ञात रहे जिला शिक्षाधिकारी की अनुशंसा के पत्र के आधार पर ही कलेक्टर आदेश जारी करते हैं।

Share:

  • मुंबई में मिला ओमीक्रोन के नए XE वेरिएंट का पहला केस, कप्पा वेरिएंट का भी मामला सामने आया

    Wed Apr 6 , 2022
    मुंबई। मुंबई में कोविड 19 के ओमीक्रोन के नए वेरिएंट का पहला केस मिला है। यहां ओमीक्रोन के XE वेरिएंट का पहला केस मिला है। ओमीक्रोन के कप्पा वेरिएंट का भी एक केस मिला है। जिन 376 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से 230 मुंबई के निवासी हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला में परीक्षण का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved