
नई दिल्ली। छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक शख्स ने सेक्स करते-करते पत्नी की जान ले ली। इसी दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। दोनों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद सेक्स पॉवर को चैलेंज करने पर पति वहशी बन गया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इसी दौरान प्राइवेट पार्ट(private part) से अधिक खून बहने से पत्नी बेहोश हो गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या(murder) का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला 10 मई को बिजोरी गुमाई का है।
उमरेठ थाना प्रभारी बलवंत कौरव (Balwant Kaurav) ने बताया कि बिजौरी गुमाई में रहने वाली 42 साल की महिला का शव उसी के घर में निर्वस्त्र हालत में मिला था। बेटे के बयान के आधार पर महिला के पति कलीराम मरकाम (45) से पूछताछ की गई। इसके बाद कलीराम ने क्रूरता की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए।
पति ने पुलिस को बताया 10 मई को उनकी शादी की सालगिरह (marriage anniversary) थी। इस खुशी में दोनों ने साथ में शराब पीकर जश्न मनाया। इसके बाद नशे में बेकाबू होकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए। उसने अननेचुरल सेक्स भी किया। इससे वह काफी देर तक वो तड़पती रही। अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।
आरोपी पति पर हत्या का मामला, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजीव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का पीएम दो डाॅक्टर की टीम ने किया। इस दौरान महिला के शव के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved