img-fluid

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में हुए शामिल

May 22, 2022


कोलकाता । पश्चिम बंगाल में (In West Bengal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका (Big Blow) लगा है। बैरकपुर (Barrackpur) से बीजेपी सांसद (BJP MP) अर्जुन सिंह (Arjun Singh) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) ज्वाइन कर ली है (Joins) । रविवार को बीजेपी सांसद रविवार को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पहुंचे। वहां उनके तृणमूल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की गई।


  • सूत्रों के मुताबिक अर्जुन सिंह के रविवार देर शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की भी उम्मीद है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में भाजपा में कुछ कमियां हैं। अभिषेक से मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि वह श्रम विभाग के काम से संबंधित चर्चा करने के लिए राज्य सरकार से मिलने जा रहे हैं।

    भाजपा का जन्म बहुत पहले हुआ था: अर्जुन सिंह ने कहा कि जब 2024 में भाजपा की संभावनाओं की बात आती है, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आने वाले सालों में पार्टी को कितना बैकअप मिलता है। बीजेपी सांसद ने कहा, “मैंने बंगाल में भाजपा को जन्म नहीं दिया है, मैंने उनके लिए चुनाव जीता। उनका जन्म मुझसे बहुत पहले हुआ था, मैं इतनी बड़ी पार्टी के खिलाफ बुरा नहीं बोल सकता। बंगाल और केरल में पार्टी में कुछ कमियां हैं लेकिन पार्टी इससे कैसे निपटती है यह उनका अधिकार है।”

    काम करने का मौका नहीं मिल रहा: अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी ज्वाइन करने से पहले टीएमसी के विधायक थे। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए सिंह ने मीडिया को बताया कि बीजेपी की बंगाल इकाई की अगुवाई करने वाले नेता राज्य में जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए काम करना मुश्किल बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुझे भी एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

    अर्जुन सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर ट्वीट पोस्ट करके, हम पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल नहीं कर सकते। जिनका जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है वे नेता आगे हैं, जबकि जिन नेताओं के पास जन आधार है उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में भाजपा अपने उद्देश्य को कैसे हासिल कर सकती है?”

    Share:

  • दिल्ली में अखिलेश और केजरीवाल से मुलाकात की केसीआर ने

    Sun May 22 , 2022
    नई दिल्ली । दिल्ली में (In Delhi) केसीआर (KCR) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया (SP Chief) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और दिल्ली के सीएम (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की (Met) । इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में कयासों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved