
मुंबई। माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर उसके भानजे अली शाह पारकर ने पहली बार स्वीकारते हुए कहा कि भारत से फरार मुंबई बम कांड का प्रमुख मुजरिम माफिया डॉन पाकिस्तान के कराची शहर में है। ईडी द्वारा की गई पूछताछ में अली शाह ने कहा कि दाऊद कराची के अतिसुरक्षित शहर किंगटन इलाके में रहता है, जहां उसकी सुरक्षा पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा की जा रही है।
दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अली ने कहा कि हमारा परिवार उसके संपर्क में नहीं है। हालांकि दाऊद की पत्नी महजबीन त्योहारों के दौरान पति और बहनों से संपर्क करने का प्रयास जरूर करती है। दाऊद का परिवार जहां उसके कराची में होने की पुष्टि करता है, वहीं पाकिस्तानी सरकार उसके अपने देश में होने से लगातार इनकार करती आ रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved