img-fluid

चेहरे पर काले धब्‍बे और पिग्मेंटेशन की समस्‍या से पाना चाहते हैं निजात तो अपनाएं ये उपाय

May 14, 2026

नई दिल्‍ली। मुंह या होंठों के आसपास की त्वचा कई बार डार्क या काली पड़ने लगती है. देखने पर ऐसा लगता है कि मुंह पर मैल जमने लगा है, जबकि ऐसा पिग्मेंटेशन (Pigmentation) या हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण होता है. इससे चेहरे पर होठों के आसपास की त्वचा के साथ ही गालों और माथे पर भी काले धब्बे (Dark Spots) दिखने लगते हैं. यह दिक्कत किसी भी उम्र और स्किन टाइप वाले व्यक्ति को हो सकती है. अगर आपके मुंह (mouth) के आसपास की त्वचा काली पड़नी शुरु ही हुई है तो दादी-नानी के समय से चले आ रहे कुछ ऐसे उपाय हैं जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

मुंह के आसपास काली त्वचा के घरेलू उपाय (Pigmentation Around Mouth Home Remedies)
नींबू का रस
दाग-धब्बे दूर करने में नींबू भी कुछ कम असरदार नहीं है. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पिग्मेंटेशन को कम करने में सहायक है. आधा नींबू (Lemon) लें और मुंह के आसपास की काली स्किन पर 7-8 मिनट घिसें. ऐसा करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह पानी से धो लें. आप चाहें तो नींबू में शहद मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, खीरे के रस के साथ मिलाकर भी इसे लगाया जा सकता है.



  • ओटमील स्क्रब
    पिग्मेंटेशन के लिए ओटमील स्क्रब (Oatmeal Scrub) तैयार करना बहुत ही आसान है. इस स्क्रब को बनाने के लिए टमाटर का गूदा और ऑलिव ऑयल लेकर ओटमील में मिला लें. अब चेहरे पर 2-3 मिनट स्क्रब करें. इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी और डेड स्किन सेल्स भी हट जाएंगी.

    पपीता
    पपीता (Papaya) विटामिन ए और सी से भरपूर होता है. इसे दाग-धब्बे छुड़ाने में बेहद असरदार माना जाता है. आप पपीते के गूदे में गुलाबजल मिला कर पेस्ट तैयार करें और इसे पिग्मेंटेशन वाली जगह पर लगा लें. लगभग आधा घंटा लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.

    आलू
    काले धब्बों को हटाने में आलू भी बेहद असरदार है. इसे मुंह के आसपास की डार्क स्किन (Dark Skin) पर सीधा लगाया जा सकता है. एक आलू को दो हिस्सों में काट लें और उसके आधे भाग को मुंह की पिग्मेंटेशन वाली जगह पर घिसें. 5-7 मिनट आलू को गोलाई में घुमाने के बाद चेहरा पानी से धो लें. ब्लीचिंग गुण होने के चलते आलू तेजी से असर दिखाता है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है. इन्‍हें अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. )

    Share:

  • सोने पर चीन का बड़ा दांव, लगातार खरीदारी से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली। चीन (China) वैश्विक गोल्ड मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। चीन का केंद्रीय बैंक लगातार बड़े स्तर पर सोना (Gold) खरीद रहा है और अप्रैल 2026 में भी यह सिलसिला जारी रहा। लगातार 18वें महीने की खरीदारी ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों (International Financial Markets) और डॉलर आधारित व्यवस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved