img-fluid

ताइवानी हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचे चीन के 30 विमान, ताइवान की सतर्कता से लौटे

June 01, 2022


ताइपेई। ताइवान को अपना प्रांत बताकर जबरन कब्जाने की धमकी देने वाले चीन ने सोमवार को अपने 30 विमान ताइवान के पास भेज दिए। इनमें 22 फाइटर जेट थे और बाकी इलेक्ट्रानिक हथियार, पूर्व चेतावनी और एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट। इन्होंने ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके के निकट में उड़ान भरी।

मुकाबले के लिए ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान भेज दिए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।


  • ताइवान एक साल से ज्यादा समय से शिकायत कर रहा है कि चीन के विमान उसके एडीएजेड का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान पर हमले की कोशिश के खिलाफ चीन को चेतावनी दी थी। उसी दिन अमेरिकी अधिकारियों ने ताइवान का दौरा कर सुरक्षा पर बात की थी।

    Share:

  • Russia-Ukraine war: रूसी फौज की मुसीबत बढ़ाएंगे हिमर रॉकेट, बाइडन यूक्रेन को देंगे अत्याधुनिक हथियार

    Wed Jun 1 , 2022
    वॉशिंगटन। पिछले तीन माह से यूक्रेन में जंग लड़ रही रूसी फौज की मुसीबत बढ़ सकती है। अमेरिका ने यूक्रेन को अत्याधुनिक हिमर रॉकेट मुहैया कराने का फैसला किया है। ये रॉकेट लंबी दूरी के अचूक निशाने साधने में सक्षम हैं। यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए हाल ही में अमेरिका ने करीब 54 अरब डॉलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved