130 दिन की यात्रा में एक-एक विधानसभा में पहुंचेंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश में एकबार फिर सियासत गरमाने वाली है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एकबार फिर यात्रा में निकलने वाले हैं। उनके इस कदम को राजनीतिक पंडित आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी की कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार विजयादशमी पर दिग्विजय सिंह का ‘विजय प्लानÓ है। वे दशहरे के दिन प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। दिग्विजय सिंह के दौरे का पूरा रोड मैप तैयार हो गया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश के एक-एक विधानसभा में पहुंचेंगे। 130 दिन की होगी पूरी यात्रा। दिग्विजय सिंह के प्लान को कमलनाथ ने हरी झंडी दी है। कार्यकर्ताओं को एक्टिव और जमीन पर पार्टी को मजबूत करने की उनकी रणनीति है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव के पहले भी दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर निकले थे। नर्मदा यात्रा का पिछले चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला था।
नई दिल्ली। बच्चों की मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के लिए उनका खान-पान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें लगातार खाने से बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इन बैड फूड के […]
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने 23 ब्लॉक समन्वयकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया गया कि जिन लोगों को बाहर निकाला है, उनकी नियुक्तियां भर्ती दस्तावेजों के आधार पर की गई थीं। अन्य को भी बाहर किया जा सकता है। आजीविका मिशन में 405 ब्लॉक […]
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 79 नये मामले (79 new cases of corona in last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 57 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 43 हजार 057 हो गई है। हालांकि, राहत की […]
जिन किसानों का 50 हजार तक कर्ज माफ हुआ उनका वीडियो बनाया जाएगा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब 24 नहीं 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। बिसात बिछ चुकी है। मुद्दे कुछ तय कर लिए गए हैं। कुछ ढूंढे जा रहे हैं। लेकिन एक मुद्दा पूरी गर्माहट के साथ छाया रहेगा वो है-किसान और कर्जमाफी। […]