
जबलपुर। लखनऊ से जबलपुर के लिए यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्रि का आज बुधवार की सुबह अज्ञात चोरों ने बैग से 21 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। जब महिला ने घर पहुंचकर बैग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बैग में रखें सोने के जेवरात गायब थे। जिसके बाद तत्काल महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला यात्रि की शिकायत पर अज्ञात चोरों के ऊपर मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर निवासी अंकिता उपाध्याय अपनी माता और एक बच्चे के साथ लखनऊ से जबलपुर के लिए यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही थी। जैसे ही टे्रन सुबह करीब साढे 6 बजे भेड़ाघाट स्टेशन के पास पहुंची तो 4 अज्ञात लोग उसके आस पास आकर बैठ गए। तभी वह बातों ही बातों में महिला के बैग में रहें 21 तोले सोने जेवरात पार कर दिये। जब महिला घर पहुंची और बैग खोल कर देखी तो बैग मेें रखा सोना गायब था। पुलिस ने विभिन्न सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved