
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गम मोहनिया में शराब के नशे में मारपीट करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। थाने में धन्नू पटैल उम्र 42 वर्ष निवासी मोहनिया कलारी के पीछे ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 10 बजे उसका दामाद मनीष पटैल ने नई गाड़ी लाया था। जिसकी पूजा कर रहा था। उसी समय सचिन पटैल और शिवम पटैल शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली गलोज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो मनीष पटेल से मारपीट करने लगे। वह बीच बचाव करने लगा गाली गलोज करते हुये शिवम पटैल ने हथोड़ी से हमलाकर सिर में तथा सचिन ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ में चोट पहुॅचा दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved