
उज्जैन। इंदौर रोड की कॉलोनियों में बिजली गुल की समस्या का रहवासियों ने विरोध किया तो कल अधिकारियों ने वहाँ जाकर समस्या जानी। इंदौर रोड की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य, एएसई सतीश कुमरावत, उच्च दाब मेंटेनेंस प्रभारी रविकांत मालवीय और महानंदा नगर जोन प्रभारी रिंकेश सिंह बुधवार को सिद्धि विहार कॉलोनी पहुंचे और यहां पर बिजली की व्यवस्था चेक की।
रहवासियों ने उन्हें बिजली बंद होने की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, अमित भारती और दीपिका मरमट भी क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर मौके पर पहुंचे और निराकरण करवाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि फीडर की लंबाई कम कर बिजली सप्लाई को सुचारू किया जाएगा। ध्यान रहे की पहली बारिश में ही उक्त कालोनियों में रात भर बिजली बंद रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved