
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत एकता मार्केट में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है। जानकारी अनुसार अमरदीप चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी प्रगति नगर तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एकता मार्केट में सब्जी की दुकान लगाता है। रात लगभग 10:30 बजे मां हेमकुमारी चौधरी ने आवाज लगाई कि आलोक एवं आशीष चौधरी दोनों भाई लड़ाई कर रहे हैं। आकर बचाओ तो वह बीच बचाव करने लगा। उसी समय अमर पासी वहीं पर खड़ा था जो अपनी जेब से चाकू निकालकर उसके भाई आलोक चौधरी को दिया और गाली गलौज करते हुये बोला कि मार मैं खड़ा हूॅ, तो आलोक चौधरी ने चाकू से हमलाकर उसके हाथ में चोट पहुॅचा दी। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved