img-fluid

पाकिस्तान में शर्मसार करने वाली घटना, बंदूक की नोक पर दो हिंदू बहनों के साथ रेप, 3 दिन बाद दर्ज हुई FIR

June 17, 2022

नई दिल्‍ली । पाकिस्तान (Pakistan) में एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत में दो हिंदू बहनों (two hindu sisters) के साथ बंदूक की नोक पर रेप (rape) किया गया और पुलिस ने मामले को दर्ज करने में तीन दिन लगा दिए। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 16 से 17 बताई जा रही है।


खेत में शौच के लिए गईं थीं बहनें
पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया कि बहावलनगर, फोर्ट अब्बास में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पांच जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच के लिए गयी थीं। उन्होंने बताया कि वहां दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद दर्ज किया मामला
पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद यह मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग पीड़िता के परिवार के साथ मामले को कथित तौर पर सुलझाना चाहते थे। काशिफ अली नामक आरोपी का संबंध एक प्रभावशाली परिवार से है। पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने कहा कि किशोरियों के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि काशिफ अली ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

Share:

  • न‍हीं रही ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Fri Jun 17 , 2022
    मुंबई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का मुंबई में निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। बढ़ती उम्र की वजह से वह काफी समय से बिस्तर पर थीं। गुरुवार की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।। ऋतिक के पिता और निर्देशक राकेश रोशन(Rakesh Roshan) ने अपनी सास पद्मा रानी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved