img-fluid

टटवाल ने कहा मैंने बना रखी है विकास की योजनाएँ

June 23, 2022

  • भाजपा के महापौर और पार्षद पद के दावेदारों के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री ने कहा

उज्जैन। नगर सरकार में पिछले 15 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और इस दौरान शहर का विकास हुआ है। इसे अब महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल और भाजपा के पार्षद पद के सभी उम्मीदवार नगर निगम चुनाव जीतने के बाद आगे बढ़ाएंगे। मतदाता के आशीर्वाद से अगर इस बार भी नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना तो शहर के विकास के लिए जरुरी बजट में प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रैली से पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद महाकाल मंदिर चौराहे से शुरू हुई जन आशीर्वाद रैली विभिन्न मार्गों से होकर शहीद पार्क पर आम सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। यहाँ संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा महापौर प्रत्याशी रेलवे प्लेटफार्म पर जो अनाथ बच्चे घूमते थे उनके लिए स्कूल चलाता है और घर चलाने के लिए इसने पान की दुकान से लेकर बेकरी तक पर काम किया, साथ ही भाजपा में भी लगातार समय देता रहा, ऐसे कार्यकर्ता को हमारी पार्टी ने मौका दिया है।



सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा उज्जैन का अद्भुत विकास हो रहा है और इस विकास की गाथा को आगे बढ़ाने के लिए आपको नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को और महापौर के प्रत्याशी मुकेश टटवाल को विजय बनाना पड़ेगा तभी आगे विकास हो पाएगा। महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने संबोधित करते हुए कहा मैं सिर्फ सेवा के लिए आप लोगों के बीच खड़ा हुआ हूं और हमेशा सेवा ही करूंगा और जनता की और घुटनों पर बैठक जनता से चुनाव जितोन की अपील की। जन आशीर्वाद रैली कोट मोहल्ला चौराहा से प्रारंभ हुई रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आम जनता ने खूब स्वागत किया रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे। रैली में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ1 मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, चुनाव संचालक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर भाजपा प्रभारी संगीता सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप पमनानी, जगदीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे।

कांग्रेस में एक भी शहरी नेता नहीं जो महापौर का चुनाव लड़ सके
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास आज कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभाव है इसीलिए तो विधायकों को मौका दे रही है उन्हें पूरी उज्जैन में एक भी कार्यकर्ता नहीं मिला जो महापौर पद के लिए प्रत्याशी हो सके? कांग्रेस को बाहर से प्रत्याशी लाना पड़ा जबकि हमारे यहां विधायक के रूप में वहां पर लडऩे वालों की कमी नहीं थी लेकिन हमने एक ऐसे कार्यकर्ता को अवसर दिया है जिसके पिता मिल में काम करते थे।

Share:

  • अब अच्छी बारिश के लिए करना होगा 26 तक इंतजार

    Thu Jun 23 , 2022
    उज्जैन। शहर में कल दोपहर से छाए बादल शाम को कुछ देर के लिए जमकर बरसे। रात 8.30 बजे तक करीब आधा इंच बारिश रिकार्ड की गई। इसके साथ ही बारिश का कुल आंकड़ा ढाई इंच के आगे निकल गया, लेकिन अब शहर को अच्छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। विशेषज्ञों की माने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved