
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी माधवन (PP Madhavan) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (dcp) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर पीएस (Uttam Nagar PS) में 25 जून को पी.पी माधवन के खिलाफ एक 26 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ने उससे सच छुपाया। खुद माधवन के फोन कॉल से ही उसे उनके शादीशुदा होने का पता चला। पीपी माधवन ने पहले खुद को तलाकशुदा बताया था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर 26 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 25 जून को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तम नगर थाने में महिला ने शिकायत में बताया है कि माधवन ने नौकरी लगाने और शादी करने का वादा किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved