img-fluid

भाजपा ने अभी तक 30 को दिखाया बाहर का रास्ता, कांग्रेस में कार्रवाई नहीं

July 02, 2022

कई जगह कांग्रेस के बागी बिगाड़ेंगे समीकरण, भाजपा को होगा फायदा

इंदौर। कांग्रेस (Congress) की अनुशासन समिति नाम की ही साबित हुई और कई वार्डों में बागियों ने झंडा बुलंद कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मुश्किलें पैदा कर दी हैं। इससे भाजपा (BJP) को ही फायदा होना है। उधर भाजपा ने अभी तक 28 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे।


28 जून को ही भाजपा ने 8 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसमें भाजपा के बागी के रूप में चुनाव लडऩे वाले मांगीलाल रेडवाल, माया दाउभट्ट, जीवन पंचोली, कमल यादव, तुलसी प्रजापत, राकेश गोयल, किशोर मीणा और हेमंत तिवारी को बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं कल 22 और लोगों की सूची जारी कर दी गई, जिसमें भाजपा के पूर्व पार्षद, मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें चुनाव लड़ रहे प्रेम जारवाल, रमन केरो, जमनाबाई कुन्हारे, भगवानसिंह चौहान, राकेश केरो, दिवाकर घायल जैसे नाम शामिल हैं।   सभी को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के स्थानीय संगठन की सभी पर नजर है, लेकिन बागियों को पार्टी से बाहर करने के मामले में कांग्रेस कोई फैसला नहीं ले पा रही है। दरअसल प्रदेश से भेजी गई चुनाव प्रभारी विजयलक्ष्मी साधौ कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में भी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना चाहतीं, इसलिए वे भी चुनाव संचालन की  औपचारिकता निभा रही है।

Share:

  • एक माह में रिश्वत लेते पकड़े गए स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टर

    Sat Jul 2 , 2022
    विभाग का स्वास्थ्य सुधारने की जरूरत, इस साल ट्रेप हुए 14 में से 6 लोग स्वास्थ्य विभाग के इंदौर। लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने इस साल अब तक 14 लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा है। इनमें सब से अधिक स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के लोग हैं, जिनमें एक माह में ही तीन डॉक्टर अलग-अलग कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved