
इंदौर। भोपाल में पदस्थ टीआई हाकमसिंह पंवार ने इंदौर के रीगल तिराहा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला एएसआई को गोली मार कर बाद में आत्महत्या कर ली थी। पूरे घटनाक्रम के दौरान एएसआई का भाई मौके पर ही मौजूद था। वह संदेहास्पद तरीके से जल गया। उसका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कमलेश खांडे निवासी संजय नगर को जलने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धामनोद टीआई राजकुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उसके परिजन बता रहे है कि वह बाफले बनाने के दौरान जला। कमलेश उसी महिला एएसआई का भाई है जिसे हाकमसिंह पंवार ने गोली मारी और फिर आत्महत्या की। पूरे घटनाक्रम के दौरान कमलेश वहीं मौजदू था। कमलेश के पुलिस ने बयान भी लिए है।
मौके से एक मोबाइल भी गायब हुआ था, जिसको लेकर भी कमलेश से पूछताछ की गई थी। हालांकि कमलेश का जलना आत्महत्या और गोलीकांड वाले मामले से जुड़ा है, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन 34 प्रतिशत जलने के चलते उसका इलाज इंदौर में जारी है। उधर टीआई पंवार की आत्महत्या के मामल में पुलिस उनके परिजन सहित उनसे शादी का दावा या उनसे जुड़ी महिलाओं के बयान ले चुकी है, लेकिन अभी पुलिस इस नतीजे तक नहीं पहुंची है कि पंवार ने आत्महत्या क्यों की थी, या यू कहें कि यह साफ नहीं कर पाई है कि जिसके कारण पंवार ने आत्महत्या की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved