
इंदौर। किशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत नावदा खंडला गांव में कल एक सब्जी विक्रेता ने मासूम बच्चे को डरा-धमकाकर उसके साथ खोटा काम किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नावदा खंडला गांव में कल गणेश पिता रमेश ने पास में ही रहने वाले 12 साल के बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और बाद में पकडक़र उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर उसके साथ खोटा काम किया।
बच्चे को उसने जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन पूर्व ही बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां घर का गुजर-बसर कर रही है। कल जब मां काम पर गई तो सब्जी वाले ने मौका पाकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved