
भोपाल। विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शर्मा को मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला विदिशा का ही एडवोकेट कपिल त्यागी को बताया जा रहा है, जो भाजपा का ही नेता है। वायरल ऑडियो में शर्मा पर अपने बड़े भाई लक्ष्मीकांत शर्मा को मारने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही धमकी दी जा रही है कि विधायक को कभी भी मार दिया जाएगा और जूते मारें जाएंगे। विधायक भुला दी जाएगी। 28 तारीख को देखना।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved