तोपखाना में भीड़ में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला किया गया
उज्जैन। कल रात निकास चौराहा से शुरू हुए मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगदड़ के बीच तीन लोग घायल हो गए। इधर तोपखाना क्षेत्र में मोहर्रम की भीड़ के दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक पर चार बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान यहाँ भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल रात मोहर्रम के जुलूस में शामिल फैजान पिता रशीद खान निवासी बेगमबाग तोपखाना क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान भीड़ में उसका सामना बेगमबाग में रहने वाले बाबू और उसके एक साथी से हो गया। बाबू और फैजान के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते बाबू ने उसके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से उसका हाथ जख्मी हो गया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहाँ से भाग निकले। इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर कल रात मोहर्रम का जुलूस निकास चौराहे से शुरू हुआ। जुलूस में शामिल कई लोग भागदौड़ मचा रहा थे और इस दौरान मची भगदड़ में तीन लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वेधशाला में इस सीजन में हुई वर्षा का आंकड़ा 20.31 तक पहुंचा-आज भी भारी बारिश की चेतावनी उज्जैन। कल शाम से लेकर आधी रात तक रूक-रूक कर वर्षा होती रही लेकिन आधी रात बीतते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई और सारा माहौल ठंडा कर दिया। रातभर में सवा इंच से ज्यादा पानी बरस गया। […]
उज्जैन। अवैध रूप से हथियार (illegal arms) लेकर घूमते पाए जाने व सोशल मीडिया पर हथियारों (weapons on social media) के साथ फोटो डालने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार (arrested the accused) करने में पंवासा थाना पुलिस ने सफलता प्राप्त की। आरोपी से पूछताछ जारी है। […]
केम्प निपटने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने 777 आवेदनों की जाँच शुरु की उज्जैन। विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित 7 दिनी प्रापर्टी को फ्री होल्ड कराने के केम्प में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। 7 दिनों में ही लोगों ने इसके लिए 777 आवेदन कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि जितने आवेदन 7 दिन […]
खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने 9 जगहों से सेम्पल लिए-घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए उज्जैन। गत दिवस खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन के दल ने महाकाल मंदिर के आसपास चलने वाले रेस्टोरेंट और होटलों में छापा मारा और इन स्थानों से 9 सेम्पल लिए तथा घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए। प्रशासन […]