img-fluid

वन विभाग की टीम ने की फायरिंग, एक की मौत

August 12, 2022

  • तीन घायल, 8 कर्मचारी निलंबित

सिरोंज। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को वन विभाग को सूचना मिली थी खटिया पुरा के पास जंगलों में लकड़ी चोर है। चोरी की सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची यहां पर आमने सामने होने पर मुठभेड़ में वन विभाग द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें भील समाज के चौन सिंह पुत्र सरदार सिंह की मृत्यु हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं घायलों के परिजनों का कहना है कि हमारी भैंस गुम हो गई थी। जिसे ढूंढने के लिए हम रात में जंगल में घूम रहे थे। इसी दौरान वन कर्मियों ने लकड़ी चोर -समझकर हमला कर दिया।

देर रात लेकर पहुंचे अस्पताल, घायल रेफर
सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने चौन सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य तीन को विदिशा रेफर किया गया। आग की तरफ फैली सूचना से भील समुदाय के लोग सरकारी अस्पताल में एकत्रित होने लगे।


घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज
इस घटना के बाद तनाव का माहौल होने तथा भील आदिवासी समुदाय के लोग आक्रोशित होकर न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे जिसे कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने स्वीकारते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए गए है। तथा इस घटना में बन अमले में जितने वन कर्मी शामिल थे उन पर मामला दर्ज किया गया है। तथा आठ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

कलेक्टर ने घायलों के उपचार व्यवस्था का जायजा लिया
कलेक्टर-एवी ने आज मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के उपचार हेतु किए गए प्रबंधों का जायजा लिया है। गौरतलब हो कि विगत दिनों लटेरी के जंगलों में वन विभाग के अमले और आदिवासियों के मध्य घटित घटना में घायलों को त्वरित इलाज के प्रबंध सुनिश्चित करते हुए उन सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Share:

  • चंबल नदी में बाढ़ होने के कारण श्रावणी उपाकर्म का स्थान बदला

    Fri Aug 12 , 2022
    स्वस्तिवाचन व जनकल्याण की कामना से प्रायश्चित कर्म कर पौधारोपण किया नागदा। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को श्रावणी उपाकर्म सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पौधारोपण के साथ सम्पन्न हुआ। ब्राह्मणों ने जाने अनजाने में हुए दोषों की क्षमा प्रार्थना व विश्वकल्याण की कामना से पितरों का तर्पण किया। नवीन उपनयन हुए बटुकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved