आचंलिक

चंबल नदी में बाढ़ होने के कारण श्रावणी उपाकर्म का स्थान बदला

  • स्वस्तिवाचन व जनकल्याण की कामना से प्रायश्चित कर्म कर पौधारोपण किया

नागदा। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को श्रावणी उपाकर्म सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पौधारोपण के साथ सम्पन्न हुआ। ब्राह्मणों ने जाने अनजाने में हुए दोषों की क्षमा प्रार्थना व विश्वकल्याण की कामना से पितरों का तर्पण किया। नवीन उपनयन हुए बटुकों ने आयोजन में सम्मिलित होकर पहली बार श्रावणी कर्म कर जनेऊ बदले। आचार्य पंडित अजय पंड्या, दीपक पंड्या के आचार्यत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं ने श्रावणी उपाकर्म कर यग्योपवित बदले। श्रावणी उपाकर्म करने से देवता व पित्र प्रसन्न होते है व परिवार को शुभाशीर्वाद प्रदान करते है। लगभग 4 दशक से अधिक समय के पूर्व से ही नगर में चम्बल तट पर इस तरह के कर्म कांड समाज के पुरोधा करते रहे लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस तरह के कार्य के लिए कोई ध्यान नही दिया गया जिससे वर्तमान समय मे युवा पीढ़ी द्वारा इस तरह के परंपरा निर्वहन करने में रुचि कम हो रही।



सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे द्वारा ब्राह्मणों को एकत्र कर कार्यक्रम प्रति वर्ष कराया जाता है। सर्वजन हितार्थ आगंतुक शृद्धालुओं को गुरुवार प्रात: 8 बजे से चम्बल तट पर विधि पूर्वक श्रावणी कर्म सम्पन्न कराया गया जिसमें उपस्थित महासभा सचिव सूंदर लााल जोशी, विजय व्यास, रामचन्द्र त्रिवेदी, के सी पुरोहित, सुरेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, सर्वब्राह्मण समाज युवा विंग अध्यक्ष निलेश मेहता, मोहनलाल उपाध्याय, देवेंद्र दवे, प्रह्लाद पंड्या,सुभाष चन्द्र व्यास, दीपक रावल, अरविंद मेहता, राजकुमार जोशी, मनीष व्यास आदि समाजजन व युवा मौजूद रहे। चम्बल नदी पर ब्राह्मण द्वारा कराए जाने वाले कार्यो के लिए कोई निश्चित घाट या स्थान नही है, जिसके कारण वर्ष परंपरा निर्वाहन के लिए काफी कठिनाइयों के साथ कर्म कराया जाता है। श्रावणी कर्म के बाद सभी आचार्य व नवीन बटुक मुकुन्द मेहता का स्वागत किया गया। पौधारोपण किया गया।

Share:

Next Post

निरीक्षण में नहीं मिला चकाचक तो भड़के मंत्री, अस्पताल प्रबंधन को लगाई फटकार

Fri Aug 12 , 2022
मंत्री ने कहा-फिर आऊंगा, दोबारा गंदगी न मिले गुना। गुना जिला अस्पताल में बीती रात 11 बजे प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान जमीन पर मरीज भर्ती मिले। उनको जमीन पर ही ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, तो कई मरीजों के पलंग से चादर भी गायब थी। उधर दूसरी […]