
महिदपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिदपुर शहर में 12 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा अनुविभागीय अधिकारी के.सी ठाकुर, सीएमओ के.सी वर्मा, तहसीलदार सृष्टि पाल, नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया एवं उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्राचार्य किशोर परमार के नेतृत्व में जनसामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गणों के साथ जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, थाना प्रभारी मय स्टाफ, जेल अधीक्षक मय स्टाफ, थाना प्रभारी मय स्टाफ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्यवयक मय स्टाफ, जनशिक्षक, एन.सी.सी के केडेट्स, स्काउट गाइड, एन.एस.एस आदि के हाथो में देश की आन-बान-शान तिरंगा लेकर गगनभेदी नारों के साथ पूर्ण उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए नगर की जनता को 13 से 15 अगस्त तक घर-घर फहराने का सन्देश दिया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved