
जबलपुर। आज सुबह जबलपुर-मंडला मार्ग में कालपी के पास एक बड़ा वृक्ष अचानक बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की घटना के दौरान कोई वाहन इसकी पचेट में नहीं आया। पेड़ गिरने की घटना के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घंटों तक यातायात बाधित रहा। बताया जा रहा है कि बाद में सड़क से गुजर रहे लोगों ने मिलकर पेड़़ को अलग किया। जिसके बाद फिर से वाहनों की आवाजाही शुरु हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved