img-fluid

लोक अदालत के चलते निगम खजाने में आए साढ़े 13 करोड़

August 14, 2022

इन्दौर। कल नेशनल लोक अदालत के चलते सभी झोनल कार्यालयों से लेकर मुख्यालय पर बकायदारों की भीड़ राशि जमा करने के लिए उमड़ती रही।


बकाया राशि पर सरचार्ज में छूट के चलते कल दिनभर में साढ़े 13 करोड़ रुपये की राशि निगम खजाने में जमा हुई। जल कर और सम्पत्ति कर के सरचार्ज में अलग-अलग छूट के चलते कल देर शाम तक लोग निगम में पहुंचकर बकाया राशि जमा कराते रहे। अफसरों के मुुताबिक कल दिनभर में साढ़े 13 करोड़ रुपये निगम खजाने में जमा हुए, जिनमें सर्वाधिक सम्पत्ति कर की राशि है। लोक अदालत के बाद सरचार्ज पर छूट नहीं लेने और बकाया राशि नहीं जमा करने वाले बड़े बकायादारों  के खिलाफ निगम आने वालें दिनों में कार्रवाई का अभियान शुरू करेगा।

Share:

  • निगम की टीमों ने कई स्थानों पर लगाए झंडे, शहरभर के प्रमुख चौराहों पर लहराए तिरंगे

    Sun Aug 14 , 2022
    इंदौर। नगर निगम की टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगे झंडों से सजा दिया है। इसके साथ ही कई शासकीय इमारतों पर भी तिरंगे लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना  की बिल्डिंगों पर भी तिरंगे लगाने का दौर कल से ही शुरू हो गया है। कल भी दिनभर नगर निगम द्वारा बनाए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved