img-fluid

इंदौर में मास्टर प्लान की RE-2 सड़क के निर्माण में बाधक मकानों पर चला निगम का बुलडोजर, कई इलाके में रिमूवल कार्रवाई जारी

October 06, 2026

इंदौर। शहर (Indore) के मास्टर प्लान (Master Plan) को गति देने और यातायात व्यवस्था (Traffic management system) को सुगम बनाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम (municipal corporation) ने मंगलवार को एक बड़ी रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया। मास्टर प्लान योजना के तहत भूरी टेकरी (Bhuri Tekri) से नायता मुंडला (Naita Mundla) तक बनाए जा रहे RE-2 (रिंग रोड 2) मार्ग के निर्माण में बाधक बन रहे अवैध मकानों व अन्य निर्माणों को निगम के रिमूवल अमले द्वारा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से बिचौली, कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर क्षेत्रों में की जा रही है, जहाँ सड़क के प्रस्तावित मार्ग में कई कच्चे-पक्के मकान और बाधक निर्माण आ रहे थे।


  • भारी पुलिस बल के बीच हुई कार्रवाई निगम अधिकारियों के अनुसार, RE-2 सड़क शहर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा करने के लिए मार्ग में आ रहे सभी बाधक निर्माणों को चिह्नांकित कर लिया गया था। मंगलवार सुबह निगम के रिमूवल विभाग की टीम बुलडोजर और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुँची और बाधक हिस्सों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।

    शहर की कनेक्टिविटी के लिए बेहद अहम है RE-2 रोड भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक बनने वाली यह RE-2 सड़क मास्टर प्लान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मार्ग के पूर्ण बन जाने से नायता मुंडला स्थित नए बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों और आम जनता को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, बायपास और कनाड़िया क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी काफी सुगम हो जाएगी।

    निगम अधिकारियों का कहना है कि बाधक निर्माणों को हटाने के बाद सड़क का निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के तेजी से पूरा किया जाएगा।

    Share:

  • हरदीप पुरी का राज्यसभा टिकट कटा, फिर भी मंत्री रह सकते हैं? जानिए संविधान का नियम

    Tue Oct 6 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए आठ नए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश से अपने किसी भी मौजूदा राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha Member) को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। इनमें केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved