
उज्जैन। पहली बार चुने गए कांगे्रस के पार्षद युवा हैं और पुराने पार्षद भी जीते हैं तथा उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को भाजपा सरकार दलगत राजनीति करेगा तो बोर्ड को घेरा जाएगा और विकास के काम कराए जाएँगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया था। रवि भदौरिया ने सभी नए पार्षदों से कहा कि जनता के मुद्दों को किस तरह से हल करवाया जाए और अधिकारियों से किस तरह से बात की जाए, यह भी समझाया गया।
कामों की प्राथमिकता के आधार पर तय किया गया कि अभी ड्रेनेज, पीने का पानी और लाइट की समस्या अधिकांश वार्डों में हैं, इसलिए पहले इन पर ध्यान दिया जाएं। बड़े काम करवाना हो तो कैसे फाइल बनाई जाए, इसकी जानकारी भी पार्षदों को दी गई। इसके साथ ही तय हुआ कि जनहित का कोई बड़ा काम करने में अधिकारी आनाकानी करते हैं या काम नहीं करते हैं तो सभी पार्षद मिलकर निगम का घेराव भी करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved