
इंदौर। गांधीनगर क्षेत्र में खदान में डूबने से जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनके परिजन उन्हें तीन दिन से ढूंढ रहे थे। खोजते-खोजते जैसे ही वह खदान के पास पहुंचे तो दोनों के शव तैरते हुए मिले।
गांधीनगर पुलिस ने बताया कि शिवकंठ नगर के रहने वाले साहिल और अभिषेक नामक नाबालिग तीन दिन पहले लापता हो गए थे। परिजनों ने तलाश की, मगर उनका पता नहीं चला। तलाश करते-करते वह सुपर कॉरिडोर के पास एक खदान में पहुंचे तो वहां दोनों के शव तैर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह खदान बारिश के दिनों में मौत की खदान बन जाती है, जिसमें कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन यहां सुरक्षा के उपाय नहीं कर रहा है। दोनों बच्चे हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। दोनों के शव निकालने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved