सागर। मध्यप्रदेश के सागर (sagar) जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र (Gourjhamar police station area) में सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Highway) पर रानगिर तिगड्डा के पास डीएचएल लॉजिस्टिक कंपनी (DHL Logistics Company) का एक कंटेनर में भरे 12 करोड़ रुपए कीमत के लूटे गए मोबाइल के ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक डीएचएल लॉजिस्टिक कंपनी का एक कंटेनर चेन्नई से गुड़गांव जा रहा था। उस कंटेनर में 12 करोड़ की कीमत के स्मार्टफोन थे। पूरे कंटेनर में 664 डिब्बों में एम आई कंपनी के स्मार्टफोन रखे हुए थे। ड्राइवर जैसे ही कंटेनर ले कर सागर के रानगिर तिगड्डा पहुंचा वैसे ही लुटेरों ने उसपर हमला कर दिया। रानगिर तिगड्डा गौरझामर थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर पड़ता है।
कंटेनर के ड्राइवर मिथुन ने इस लूटपाट की जानकारी तुरंत डीएचएल कंपनी को दी। सागर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी कंपनी से मिली वो वैसे ही ट्रक की खोज में निकल पड़े। साइबर टीम को भी एक्टिव किया गया। पूरे राज्य के थानों को अलर्ट कर दिया गया। जांच के दौरान ही इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 12 करोड़ स्मार्टफोन से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, हालांकि लुटेरे वहां से भाग गए।
पुलिस ट्रक की जांच कर रही है। साथ ही साइबर पुलिस भागे हुए लुटेरों के लोकेशन को ट्रेस कर रही है। एसपी तरुण नायक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved