
जबलपुर। रांझी थाने में राकेश सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी नई बस्ती मोहनिया ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में पानी की डिस्पोजल की दुकान चलाता है। बीती रात 12-30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके दुकान के सामने खड़ा था तभी मोहल्ले का सचिन पटैल आया अैार शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगा। जब उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलौज कर चाकू से हमलाकर वायें हाथ की कलाई एवं कोहनी में चोट पहुॅचाा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved