
प्रयागराज । प्रयागराज में (In Prayagraj) गंगा नदी में नाव पर (On Boat in Ganga River) हुक्का पार्टी (Hookah Party) करने वाले युवाओं पर (On Youths) केस दर्ज कर (Case Filed) दारागंज पुलिस (Daraganj Police) ने जांच शुरू कर दी है (Has Started Investigation) । पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है।
इस वीडियो में आठ युवकों को एक नाव पर सवार दिखाया गया है। सामने वाला युवक हुक्का पी रहा है, जबकि दूसरा चिकन भून रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस इलाके में शूट किया गया था। प्रयागराज पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। माना जा रहा है कि वीडियो उस समय शूट किया गया जब वह दारागंज इलाके के एक घाट के पास थे।
प्रयागराज के एसएसपी एसके पांडे ने कहा कि पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें कुछ लोग नाव पर पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस टीम लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर उत्तराखंड में एक हाईवे पर शराब पीने का मामला दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved