उज्जैन। पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी है और एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है जिस पर प्रकरण दर्ज हुआ है। नागझिरी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र के नागझिरी में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला 10 दिन पहले बुखार आने पर आदर्श नगर में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर रिजवान पिता अजहर अली निवासी मस्जिद के पास उपचार कराने गई थी।
उपचार के नाम पर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसके दुष्कर्म किया। एक-दो दिन बाद महिला तबीयत ठीक नहीं होने पर फिर चिकित्सक के क्लीनिक गई तो आरोपी ने वही तरीका अपनाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसका पता चलने के बाद महिला ने डॉक्टर से बात की तो वह धमकाने लगा और फिर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी रिजवान से परेशान होकर कल महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 376 में कायमी की और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
उज्जैन। कोरोना के जिले में उपचाररत 8 मरीज हैं। सभी का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। कल कोई नया केस नहीं आया। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। आरआर टीम के प्रभारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि रविवार को 340 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से सभी रिपोर्ट […]
जिले में कुपोषित बच्चे होते हैं-विशेष सावधानी रखें उज्जैन। वर्तमान में गर्भवती महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याएँ पाई जा रही है जिससे बच्चे का जन्म प्रभावित होता है और ऐसे में बिना पंजीयन के कोई भी गर्भवती महिला नहीं रह पाए। यह बात कलेक्टर आशीष सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में जिले के सभी विकास […]
6091 वर्ग किमी जिले के क्षेत्रफल में सिर्फ 42 वर्ग किमी का बचा वन क्षेत्र उज्जैन शहर 92 वर्ग किलोमीटर तक फैला उज्जैन। पिछले 24 सालों में जिले के वन क्षेत्र में मात्र 67 हेक्टेयर जमीन का इजाफा हो पाया है। इसके विपरित शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 6 हजार […]
एक दिन पहले 16 हजार से ज्यादा बोरी गेहूँ आया था बिकने, आज सुबह 10 हजार बोरी ही पहुँची मंडी में उज्जैन। कल शाम से शुरु हुई बेमौसम बरसात का दौर आज सुबह भी शुरू हो गया। इसके चलते कृषि उपज मंडी में कल के मुकाबले गेहूं की आवक घट गई। कल मंडी में 16 […]