नागदा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में तेजा दशमी की धूम रही। घरों में दाल-बाटी बनी। वहीं श्रद्धालु ने पैदल मंदिर पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज को मन्नत के निशान चढ़ाएं। सुबह से शाम तक तेजाजी मंदिरों पर दर्शन का क्रम चला।
पाडल्याकलां स्थित नवकली नाग महाराज वीर तेजाजी मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। पंडा मानसिंह चौधरी व मंदिर समिति सदस्य बंटू बोड़ाना ने बताया दशमी पर सुबह 7 बजे तेजाजी महाराज का अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया। सुबह 9 बजे तेजादशमी महायज्ञ एवं मेल आरती की गई। सुबह 10 बजे मन्नती निशान चढ़ाने का दौर शुरू हुआ जो दिनभर चला। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जहरीले जंतु एवं सर्पदंश से पीडि़त लोगों की तांती छोड़ी गई। रात 8.30 बजे महाआरती व नगर पालिका द्वारा रात 9.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि मंदिर परिसर में दो दिनी मेला भी चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर अखाड़ों के कलाकारोंं ने हैरतअंगेज करतबोंं का प्रदर्शन भी किया।
नागदा। जो विद्यार्थी शिक्षक का सम्मान करते है वह शिक्षक का व्यक्तिगत सम्मान नहीं अपितु उनके त्याग का, उनके द्वारा आपको समर्पित किए गए समय का सम्मान है। यह बात मूर्तिपूजक जैन साध्वी तत्वलताश्रीजी ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या उमावि परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के त्याग की व्याख्या […]
फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (film jahangir national university) (जेएनयू ) का टीजर रिलीज़ होने के बाद ही सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में हैं । फ़िल्म एक कंटोवर्सिअल कहानी (controversial story) पर बेस्ड है। फ़िल्म का नया पोस्टर जारी किया गया हैं । इस पोस्टर में आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई के लिए उठे हाथ […]
तराना। हर कदम पर श्रमिकों की मदद अनुग्रह, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल-2 योजना एवं निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष रूद्रप्रतापसिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजौरिया एवं ईश्वर जिगर पटेल […]
चमकविहीन गेहूं स्वीकार नहीं किया जाएगा विदिशा। भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023-24 मई समर्थन मूल्य पर चमक विभिन्न गेहूं के उपार्जन की अनुमति दी गई है। ततसंबंध में गाइडलाइन भी जारी हुई है। जिसके अनुसार दस प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूं बगैर वैल्यू कट के साथ उपार्जन किया जाएगा जबकि दस से अस्सी […]