
सीहोर, संजीत धुर्वे
आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है। इस फेरबदल में सीहोर को भी जोड़कर देखा जा रहा है। वर्तमान में रवि मालवीय भाजपा जिलाध्यक्ष हैं और उनके कार्यकाल में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित नगरीय निकायो में आशातीत सफलता पाई है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि श्री मालवीय को भविष्य में प्रदेश संगठन स्तर पर बड़ी जि मेदारी सौंपी जा सकती है। इधर फेरबदल के लिये बनी संभावनाओ के बीच करीब आधा दर्जन नाम ऐसे हैं जो भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। जिसमें सिंधिया खेमा भी पीछे नहीं रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के कार्यकाल को करीब तीन साल का समय पूरा होने जा रहा है। श्री मालवीय के तीन वर्षीय कार्यकाल में हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। साथ ही मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी कुशल संगठन क्षमता से प्रभावित होकर कई मर्तबा तारीफ भी की है। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि यदि जिले में संगठन स्तर पर भाजपा फेरबदल करती है तो निश्चित की श्री मालवीय को उनकी संगठन क्षमता के कारण प्रदेश में संगठन की बड़ी जि मेदारी मिल सकती है। फेरबदल की संभावनाओ के बीच भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर करीब आधा दर्जन नाम सामने हैं और यह सभी इस महत्वपूर्ण पद को पाने क लिये प्रयासरत हैं। नगर पालिका सीहोर के पूर्व अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा इस दौड़ में शामिल बताये जा रहे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved